प्रतिमाह करोड़ों की कमाई, फिर भी सुविधा नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2015 11:03 PM
-हाल खगडि़या रेलवे स्टेशन का-सोनपुर रेल मंडल में तीसरा स्थान प्राप्त-लगभग दस हजार यात्री करते हैं प्रतिदिन रेलयात्रा-साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहींफोटो है 6 व 7 मेंकैप्सन- स्टेशन परिसर पर गंदगी व खगडि़या जंकशन का दृश्य प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग पांच लाख रुपये का आमदनी हो रही है. सोनपुर मंडल में […]
-हाल खगडि़या रेलवे स्टेशन का-सोनपुर रेल मंडल में तीसरा स्थान प्राप्त-लगभग दस हजार यात्री करते हैं प्रतिदिन रेलयात्रा-साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहींफोटो है 6 व 7 मेंकैप्सन- स्टेशन परिसर पर गंदगी व खगडि़या जंकशन का दृश्य प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग पांच लाख रुपये का आमदनी हो रही है. सोनपुर मंडल में आमदनी के मामले में तीसरा स्थान प्राप्त है. इसके बावजूद भी स्थानीय जंकशन पर यात्री सुविधा का घोर अभाव है. सोनपुर मंडल के अंतर्गत प्रमुख स्टेशनों में मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, खगडि़या व बेगूसराय के स्टेशन आते हैं. इसके बावजूद स्थानीय जंकशन पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है. इतना ही नहीं स्टेशन परिसर में पर्याप्त मात्रा में एक अदद डस्टबीन भी उपलब्ध नहीं है. इसके कारण रेल यात्री भी यत्र तत्र गंदगी को फै ला देते है. स्थानीय जंकशन को साफ सफाई के लिए रेलवे कर्मियों के द्वारा सफाई का कार्य करवाया जा रहा है. इसके बावजूद भी जंकशन के प्लेट फार्म संख्या एक व दो पर गंदगी का अंबार देखा जा सकता है. ऊपर से अवैध वेंडरों के द्वारा बेचे जा रहे फल आदि से गंदगी जस की तस बनी रहती है. नहीं है जंकशन पर कुड़ादान जंकशन के दोनों प्लेटफॉर्म में से किसी पर कूड़ा डालने के लिए कूड़ा दान रखा गया है, जिससे यात्री जहां बैठ कर खान पान करते हैं . वहीं पर गंदगी फैला देते हैं. अगर प्लेटफॉर्म पर कूड़ादान को रखा जाये तो सफाई पर कमान किया जा सकता है. -कहते हैं एसएसएसएस प्रवीण कुमार ने बताया कि लगातार साफ सफाई की जा रही है. यात्री के जागरूकता के अभाव में यत्र तत्र गंदगी फैला दी जाती है. स्टेशन परिसर के साफ सफाई के लिए लगभग आधे दर्जन से अधिक कर्मी लगाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










