ड्राइवर के लिए शराब का सेवन घातक: यशवंत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

मानसी: नशा मुक्त भारत के बैनर तले शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. इस दौरान एनएच 31 बस स्टैंड पर ड्राइवरों को नशा से बचने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता नशा मुक्ति के संयोजक प्रेम कुमार यशवंत ने की. उन्होंने कहा कि वाहन चालाक के हाथों दर्जनों यात्रियों की जिंदगी रहती है. […]

विज्ञापन

मानसी: नशा मुक्त भारत के बैनर तले शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. इस दौरान एनएच 31 बस स्टैंड पर ड्राइवरों को नशा से बचने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता नशा मुक्ति के संयोजक प्रेम कुमार यशवंत ने की. उन्होंने कहा कि वाहन चालाक के हाथों दर्जनों यात्रियों की जिंदगी रहती है. उसके एक चुक से सभी की मौत भी हो सकती है.

इसलिए चालक को ड्राइविंग के समय शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दौरान राजद के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव तेजनारायण यादव ने कहा कि वाहन के छत पर व लटक कर यात्रा नहीं करें. इससे दुर्घटना होने की आशंका अधिक होती है. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हीरानंद सिंह, विधानंद यादव, जितेन्द्र कुमार, छात्र केशव माधव, शौलेन्द्र गुप्ता मिथिलेश यादव संतोष कुमार, अमनदीप कुमार, विमल यादव ,राजेश सिंह ,संजीव कुमार, शंभु सिंह ,प्रभु साह सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन