पांच महीने से नहीं मिला मानदेय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2015 9:03 PM

विज्ञापन

खगडि़या. आरटीपीएस में नियोजित आइटी असिस्टेंट व कार्यपालक सहायक को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है. इसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति चरमराने लगी है. खासकर दूर-दराज के प्रखंडों के नियोजित कार्यपालक सहायक व आइटी असिस्टेंट को नियमित मानदेय नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गयी है. आइटी असिस्टेंट पुरुषोत्तम कुमार, नीलेश कुमार, राजीव रंजन […]

विज्ञापन

खगडि़या. आरटीपीएस में नियोजित आइटी असिस्टेंट व कार्यपालक सहायक को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है. इसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति चरमराने लगी है. खासकर दूर-दराज के प्रखंडों के नियोजित कार्यपालक सहायक व आइटी असिस्टेंट को नियमित मानदेय नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गयी है. आइटी असिस्टेंट पुरुषोत्तम कुमार, नीलेश कुमार, राजीव रंजन आदि ने बताया कि आइटी असिस्टेंट को पांच महीने से व कार्यपालक सहायक को चार महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. उक्त कर्मियों ने डीएम राजीव रोशन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए नियमित मानदेय भुगतान की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन