टोला सेवक व तालीमी मरकज की कार्यशाला आयोजित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2015 11:03 PM
गोगरी. प्रखंड बीआरसी में बुनियादी साक्षरता परीक्षा की तैयारी को लेकर लेकर बीते बुधवार को संकुल समन्वयक, टोला सेवक व तालीमी मरकज की कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता बीइओ हरेंद्र रजक ने की. उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बीइओ ने संबंधित विद्यालय आठ से चार तक खुले रहने का निर्देश देते हुए कहा कि […]
गोगरी. प्रखंड बीआरसी में बुनियादी साक्षरता परीक्षा की तैयारी को लेकर लेकर बीते बुधवार को संकुल समन्वयक, टोला सेवक व तालीमी मरकज की कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता बीइओ हरेंद्र रजक ने की. उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बीइओ ने संबंधित विद्यालय आठ से चार तक खुले रहने का निर्देश देते हुए कहा कि बंद रहने वाले विद्यालय के विद्यालय प्रधान पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी टोला सेवक अपने-अपने नवसाक्षर के साथ परीक्षा के दौरान उपस्थित रहेंगे. केआरपी गोगरी अरिमर्दन कुमार ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों से परीक्षा के रजिट्रेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आठ से ग्यारह जनवरी तक पंजीयन किया जायेगा. वहीं कार्यक्रम समन्वयक दिनेश पासवान ने कहा कि परीक्षा के दौरान प्रखंड स्तर से जिला स्तर तक का प्रबंधन दल परीक्षा के दौरान गोगरी प्रखंड में परीक्षा को देखेंगे. मौके पर प्रवीण कुमार, आलोक कुमार, अजय कुमार, अशोक पासवान, अजय ठाकुर, विजेंद्र मंडल, धर्मेंद कुमार, टोला सेवक, अजय चौधरी बरकत अली, अर्चना कुमारी, आशा कुमारी, इरम फातमा, सुधरी कुमार, सुमशा खातून आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










