मध्य विद्यालय वैसा मॉडल स्कूल के रूप में चयनित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2015 9:03 PM
खगडि़या. जिले के परबत्ता प्रखंड के वैसा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय वैसा को प्रखंड के मॉडल स्कूल के रूप में चयनित कर नाम भेजा गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्रांक 23 दिनांक 6 जनवरी 2015 के अनुसार मुंगेर के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को इस चयन की सूचना भेज दी गयी है. इसके अलावा […]
खगडि़या. जिले के परबत्ता प्रखंड के वैसा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय वैसा को प्रखंड के मॉडल स्कूल के रूप में चयनित कर नाम भेजा गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्रांक 23 दिनांक 6 जनवरी 2015 के अनुसार मुंगेर के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को इस चयन की सूचना भेज दी गयी है. इसके अलावा खगडि़या के बापू मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय सरैया डीह, अलौली के मध्य विद्यालय हरीपुर, गोगरी के मध्य विद्यालय गौछारी तथा बेलदौर के मध्य विद्यालय पनसलवा को मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










