जिले के 50 डीलरों की अनुज्ञप्ति खतरे में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2015 7:51 AM

विज्ञापन

खगड़िया : जिले के 50 डीलरों की अनुज्ञप्ति खतरे में पड़ गयी है. विभागीय नियमों की अनदेखी करना इन डीलरों को महंगा पड़ सकता है. ससमय राशि जमा नहीं करने के आरोप में जिले के 50 डीलरों की अनुज्ञप्ति को रद्द करने की कार्रवाई शुरू की गयी है. विभागीय सूत्र मुताबिक डीएसओ डीएन झा ने […]

विज्ञापन
खगड़िया : जिले के 50 डीलरों की अनुज्ञप्ति खतरे में पड़ गयी है. विभागीय नियमों की अनदेखी करना इन डीलरों को महंगा पड़ सकता है.
ससमय राशि जमा नहीं करने के आरोप में जिले के 50 डीलरों की अनुज्ञप्ति को रद्द करने की कार्रवाई शुरू की गयी है. विभागीय सूत्र मुताबिक डीएसओ डीएन झा ने जनवरी माह के खाद्यान्न उठाव के लिए ई चलान के द्वारा एसएफसी को राशि जमा नहीं करने वाले डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा डीएम से की है. जानकारी के मुताबिक सदर एवं बेलदौर के 5-5, गोगरी प्रखंड के 16, परबत्ता प्रखंड के 13, चौथम प्रखंड के तथा अलौली एवं मानसी प्रखंड के 6 व एक डीलर के द्वारा जनवरी माह के खाद्यान्न उठाव के लिए दिसंबर माह में राशि जमा नहीं की गयी थी. विभागीय नियमानुसार इन सभी डीलरों को 10 दिसंबर तक ही राशि जमा करनी थी. किंतु अब तक इन्होंने राशि जमा नहीं की है.
ससमय राशि जमा नहीं होने से उठाव व वितरण प्रक्रिया होती है प्रभावित: उल्लेखनीय है कि ससमय राशि नहीं जमा नहीं होने के कारण उठाव एवं वितरण प्रक्रिया प्रभावित होती है. जिससे पूरा तंत्र प्रभावित हो जाता है. विभागीय निर्देश की अनदेखी करने वाले डीलरों को चिह्न्ति कर इनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. डीएसओ डीएन झा ने बताया कि पूर्व में ही सभी डीलरों को ससमय ई चलान के द्वारा खाद्यान्न उठाव की राशि जमा करने का निर्देश दिया जा चुका है.
इसके बावजूद कुछ डीलरों के द्वारा विभागीय निर्देशों की अनदेखी की गयी है. जिसे गंभीरता से लिया गया है. ज्ञात हो कि दिसंबर में ही डीएम ने जिले के 33 डीलरों की अनुज्ञप्ति भी इसी आरोप में रद्द किया था. इन डीलरों ने सितंबर से दिसंबर माह तक का खाद्यान्न उठाव के लिए राशि जमा नहीं किया था. जिसके बाद इन सभी डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द करने को निर्देश दोनों एसडीओ को दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन