जीरो माइल चौक पर लगेंगे दो दिन हाट, हुआ शुभारंभ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2015 12:02 AM

विज्ञापन

बेलदौर. उसराहा-बेलदौर एनएच 107 के जीरो माइल चौक समीप मंगलवार की शाम हाट लगी. इसका उदघाटन तेलिहार उपसरपंच सह विश्वकर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की. लोगों की मांग पर समिति के लोगों ने जीरो माइल चौक पर हाट लगवाया, ताकि आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए दूर-दराज के बाजार में जाने की […]

विज्ञापन

बेलदौर. उसराहा-बेलदौर एनएच 107 के जीरो माइल चौक समीप मंगलवार की शाम हाट लगी. इसका उदघाटन तेलिहार उपसरपंच सह विश्वकर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की. लोगों की मांग पर समिति के लोगों ने जीरो माइल चौक पर हाट लगवाया, ताकि आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए दूर-दराज के बाजार में जाने की परेशानी से निजात मिल सके. पहली बार लगी हाट में आसपास के उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने हरी साग सब्जी, मांस मछली समेत अन्य आवश्यक सामग्रियों की जम कर खरीदारी की. उपसरपंच ने बताया कि जीरो माइल चौक पर मंगलवार व शुक्रवार को हाट लगेगी व फुटकर दुकानदारों को हाट में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन