IPL Points Table: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल; देखें ताजा अंक तालिका

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 15 May 2026 7:32 AM

विज्ञापन

पंजाब किंग्स की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल 2026 का 58 मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भी पंजाब की टीम चौथे नंबर पर बनी हुई है.

विज्ञापन

IPL Points Table: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया. इसके साथ ही मुंबई ने पंजाब का खेल पूरी तरह से बिगाड़ दिया है. हालांकि, हार के बाद भी पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है. यह पंजाब की लगातार पांचवीं हार है.

मुंबई इंडियंस ने पंजाब को हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की. मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. लेकिन इस जीत के साथ मुंबई ने अंक तालिका को और रोचक बना दिया है. मुंबई इंडियंस अपने 9वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है. इस मुकाबले के बाद अंकतालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन पंजाब की राह अब प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए मुश्किल हो गई है.

IPL 2026 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट (NRR)
1RCB1284016+1.053
2GT1284016+0.551
3SRH1275014+0.331
4PBKS1265113+0.355
5CSK1165012+0.185
6RR1165012+0.082
7DC1257010-0.993
8KKR114619-0.198
9MI (E)124808-0.504
10LSG (E)113806-0.907

मुकाबले का हाल

धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 57, अजमतउल्लाह उमरजई ने 38, प्रियांश आर्या ने 22 और कूपर कोनोली ने 21 रन बनाए. मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4 और दीपक चाहर ने 2 विकेट चटकाए.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर में मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया. यह मुंबई इंडियंस की चौथी जीत है. मुंबई के लिए इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने नाबाद 75, रयान रिकल्टन ने 48, विल जैक्स ने नाबाद 25, रोहित शर्मा ने 22, शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 रनों की पारी खेली. पंजाब के लिए अजमतउल्लाह उमरजई ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: PBKS vs MI: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, मुंबई ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola