दो एनकाउंटर से चर्चित हुई कटिहार पुिलस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2018 6:00 AM
कटिहार : एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन अपनी बेबाक छवि के लिए भी जाने जाते हैं. इनके कार्यकाल में अपराधों में वृद्धि तो हुई ही, लेकिन लूट की घटनाओं के बाद हुए दो इनकाउंटर ने कटिहार पुलिस को सुर्खियों में ला दिया. एसपी श्री जैन ने यहां पदभार संभालते ही मीटिंग बुलाई थी. फर्स्ट मिटिंग […]
कटिहार : एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन अपनी बेबाक छवि के लिए भी जाने जाते हैं. इनके कार्यकाल में अपराधों में वृद्धि तो हुई ही, लेकिन लूट की घटनाओं के बाद हुए दो इनकाउंटर ने कटिहार पुलिस को सुर्खियों में ला दिया. एसपी श्री जैन ने यहां पदभार संभालते ही मीटिंग बुलाई थी. फर्स्ट मिटिंग में ही उन्होंने बारसोई के तत्कालीन एसडीपीओ चंद्रिका प्रसाद के विलंब से पहुंचने पर उनसे शो काॅज पूछते हुए उनकी गाड़ी को जब्त कर पुलिस लाइन में लगाने तक का निर्देश दे दिया था.
वहीं दो पुलिस निरीक्षक सहित दो पुलिस अवर निरीक्षकों के विरूद्ध शिकायत मिलने पर उन्होंने उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने तक का निर्देश दिया था. तत्कालीन फलका थानाध्यक्ष व मनिहारी में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इसके इतर जिले में कई ऐसी वारदातें हुईं, जिसकी वजह से पुलिस की किरकिरी होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










