अचानक सायरन बजी, थम गयी रफ्तार, अचानक बत्ती गुल

अचानक सायरन बजी, थम गयी रफ्तार, अचानक बत्ती गुल
– पन्द्रह मिनट तक बजती रही सायरन, घरों में दुबके रहे लोग, सड़क पर दौड़ती रही पुलिस की वाहन कटिहार पूर्व निर्धारित समय पर गुरूवार की शाम सात बजे ब्लैक आउट के तहत कटिहार में अचानक सायरन बजी और शहर की रफ्तार थम गयी. घड़ी की छोटी सूई सात पर और बड़ी सूई बारह पर गयी कि अचानक जोर जोर से सायरन की आवाज वातावरण में गुंजने लगी. सायरन की आवाज पर सबसे पहले शहर की बिजली काट दी गयी. सड़क पर केवल पुलिस की वाहन दौड़ती रही. इस दौरान मुख्य मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस व आमलोगों द्वारा वाहनों को रोका गया. जबकि लोग अपने घरों में करीब पन्द्रह मिनट तक बत्ती बुताकर दुबके रहें. हालांकि इस दौरान कई लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा. अचानक अंधेरा छाने की वजह से कई लोगों को पता चल पाया कि ब्लैक आउट के तहत बिजली काटी गयी हैं. हालांकि सड़क पूरी तरह से अंधेरा रहने के बाद भी कुछ वाहन चालक वाहन का हेड लाइट जलाकर गमनागमन करते रहें. ज्यों ज्यों आगे की ओर बढ़ते सड़क किनारे लोगों की ओर से सचेत करने के बाद वे लोग भी हेडलाइट बंद कर आगे बढ़ते रहे. पन्द्रह मिनट ज्यों ही खत्म हुआ पुन: बिजली बहाल कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










