अमृत भारत स्टेशन योजना से बदलेगा कटिहार जंक्शन का स्वरूप, डीआरएम ने किया निरीक्षण

Author Niraj kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
अमृत भारत स्टेशन को लेकर डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, रेल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

फोटो निरीक्षण करते डीआरएम मौजूद रेलवे अधिकारी एवं अन्य

कटिहार रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होने जा रहा है. विस्तृत मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने के बाद आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. डीआरएम ने स्टेशन और मनिहारी टर्मिनल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का रास्ता साफ हो गया है. विस्तृत मास्टर प्लान को स्वीकृति मिलने के बाद स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज कर दी गई है. इसी क्रम में कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह ने वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ कटिहार स्टेशन, रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रैक क्षेत्र तथा मनिहारी टर्मिनल स्टेशन का औचक निरीक्षण किया.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

मास्टर प्लान में शामिल होंगी कई नई सुविधाएं

डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि स्वीकृत मास्टर प्लान के तहत स्टेशन परिसर में स्थायी होल्डिंग एरिया, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, सुगम प्रवेश और निकास मार्ग, व्यवस्थित सर्कुलेटिंग एरिया, आकर्षक सौंदर्यीकरण तथा यात्री-अनुकूल आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी. इन सुविधाओं के विकसित होने के बाद कटिहार जंक्शन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा.

मनिहारी टर्मिनल का भी किया निरीक्षण

Amrit Bharat Station Scheme: कटिहार स्टेशन के निरीक्षण के बाद डीआरएम अपनी टीम के साथ पैदल रेलवे ट्रैक पार करते हुए मनिहारी टर्मिनल पहुंचे. वहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की. अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए.

छठ पूजा की तैयारियों पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने आगामी छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं. बाद में उन्होंने रोड ओवरब्रिज से भी निरीक्षण किया.इस दौरान सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, सीनियर डीईई पंकज पाल, सीनियर डीएन अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन