कटिहार रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग लड़कियों समेत तीन बच्चे बरामद, RPF ने चाइल्डलाइन को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत तीन बच्चों को बचाया, जिनमें दो नाबालिग लड़कियां शामिल थीं. इन बच्चों को सुरक्षित चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया गया है. मानव तस्करी और बाल श्रम की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कियों समेत तीन बच्चों को बरामद किया. सभी बच्चों को आवश्यक पूछताछ और सत्यापन के बाद चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उन्हें उचित देखभाल, काउंसलिंग और सुरक्षित संरक्षण मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान मिले बच्चे

आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर मानव तस्करी और बाल श्रम की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. आरपीएफ निरीक्षक सह कटिहार ईस्ट कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह के निर्देश पर टीम ने स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया.

इसी दौरान प्लेटफॉर्म से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग निवासी दो नाबालिग लड़कियां बरामद हुईं. वहीं तीसरे बच्चे की पहचान अररिया निवासी नाबालिग लड़के के रूप में हुई.

पूछताछ और सत्यापन के बाद चाइल्डलाइन को सौंपा

बच्चों की स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने उनसे आवश्यक पूछताछ की और उनके संबंध में सत्यापन की कार्रवाई की. इसके बाद तीनों नाबालिगों को चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया.

चाइल्डलाइन के माध्यम से बच्चों को काउंसलिंग और जरूरी संरक्षण उपलब्ध कराया जाएगा. आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान

आरपीएफ निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार निगरानी रखी जा रही है. गुमशुदा, भटके या संकट की स्थिति में मिले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित संरक्षण दिलाने का प्रयास किया जाता है.

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित पुनर्वास को लेकर आरपीएफ का अभियान लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन