कटिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहले दिन 87 छात्रों ने कराया नामांकन, सिविल इंजीनियरिंग सबसे आगे

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन, कटिहार, पॉलिटेक्निक कॉलेज में नामांकन के पहले दिन नामांकन लेते शिक्षक व अन्य | Prabhat Khabar Network

कटिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज में त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले दिन 87 छात्रों ने विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश लिया. सिविल इंजीनियरिंग में सर्वाधिक नामांकन हुआ.

विज्ञापन

Polytechnic Admission 2026: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कटिहार में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा आयोजित डीसीईसीई (पीई)-2026 के तहत त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले दिन पांचों इंजीनियरिंग शाखाओं में कुल 87 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया. सबसे अधिक नामांकन सिविल इंजीनियरिंग में हुआ, जबकि मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सबसे कम विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले चरण का नामांकन 13 जुलाई तक जारी

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ई. रवि कुमार ने बताया कि प्रथम चरण का नामांकन 11 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक चलेगा. इसके बाद द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया 23 और 24 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. नामांकन के पहले दिन कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली.

नामांकन प्रभारी ई. नरेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज में इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग सहित कुल पांच शाखाओं में प्रवेश लिया जा रहा है.

सिविल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक छात्रों ने लिया दाखिला

कॉलेज प्रशासन के अनुसार पहले दिन सिविल इंजीनियरिंग में 42 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया, जो सभी शाखाओं में सबसे अधिक रहा. वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 21 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ. इस शाखा में 31 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया था, जिनमें आठ ने दूसरे विकल्प में अपग्रेड कराया, जबकि दो अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में कमी (डिफिशिएंसी) पाई गई.

Polytechnic Admission 2026: इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल की स्थिति

इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में 14 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया, जिनमें नौ ने नामांकन कराया, जबकि पांच ने अन्य शाखाओं में अपग्रेड कराया.

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 17 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया. इनमें नौ ने प्रवेश लिया, जबकि आठ विद्यार्थियों ने दूसरे विकल्प का चयन किया.

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 13 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया, लेकिन केवल छह छात्रों ने नामांकन कराया. सात अभ्यर्थियों ने अन्य शाखाओं में अपग्रेड का विकल्प चुना.

देर रात तक चला प्रवेश कार्य

प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि सिविल और कंप्यूटर साइंस शाखा में अभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने के कारण देर रात तक नामांकन प्रक्रिया जारी रही. उन्होंने कहा कि पहले चरण का नामांकन सोमवार तक चलेगा और सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन