तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

फोटो- घटना स्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी व लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

कटिहार-मनिहारी मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो का बुरा हाल हो गया. इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

कटिहार. एनएच 131ए कटिहार-मनिहारी मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोजीतपुर के समीप बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला-पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घायल चालक को ऑटो से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कांवरियों को मनिहारी छोड़कर लौट रहा था ऑटो चालक

प्राप्त जानकारी के अनुसार सालमारी निवासी ऑटो चालक कांवरियों को मनिहारी छोड़ने के बाद ऑटो लेकर अपने घर सालमारी लौट रहा था. इसी दौरान रोजीतपुर के समीप हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से घायल चालक को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई में लगी है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन