डीडीसी ने सहयोग शिविर आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीडीसी ने सहयोग शिविर आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

डीडीसी ने सहयोग शिविर आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ व उनकी समस्याओं का समाधान आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 मई से सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस पहल की शुरुआत भेड़मारा पंचायत से होगी. प्रशासन ने शिविर को सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. शिविर के सफल संचालन के लिए प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की है. शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जायेंगे. जहां ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी. मौके पर ही आवेदन भी स्वीकार किये जायेंगे. प्राप्त मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. इसी को लेकर गुरुवार को उपविकास आयुक्त कटिहार ने मनसाही प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया. अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए. शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आपूर्ति, स्वच्छता, पेयजल और बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान उपलब्ध होगा. इसी दौरान जिलाधिकारी के आदेशानुसार गुरुवार की दोपहर को डीडीसी कटिहार ने मनसाही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे व परिवादी जो अस्पताल की नर्स है. उसकी सेवा की पुष्टि से संबंधित मामले की जांच की. इस दौरान वे अस्पताल परिसर में साफ सफाई में लापरवाही को लेकर स्वास्थ्य प्रबंधक को फटकार भी लगाई साथ ही अधीनस्थ अधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन