कदाचारमुक्त माहौल में पाॅलटेक्निक कॉलेज में हो रही परीक्षा
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 14 May 2026 7:59 PM
कदाचारमुक्त माहौल में पाॅलटेक्निक कॉलेज में हो रही परीक्षा
कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज डिप्लोमा इवेन सेमेस्टर परीक्षा 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संचालित हो रही है. यह परीक्षा 11 मई से 21 मई तक संचालित की जायेगी. परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है. प्रथम पाली सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक एवं दूसरी पाली 02 बजे से सायं पांच बजे तक संचालित की जा रही है. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार में मिलिया पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं. प्राचार्य डॉ कुमार ने बताया कि कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालन को कड़ाई से परीक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है. परीक्षा हॉल में प्रवेश से पूर्व तीन चरणों में छात्र छात्राओं की जांच की जा रही है. इसके लिए छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था के तहत जांच की जा रही है. छात्राओं को महिला कमी एवं छात्रों को पुरूष कर्मियों द्वारा सख्ती से जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश कराया जाता है. साथ ही विद्यार्थियों को सख्त हिदायत दी गयी है कि किसी भी हाल में इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को परीक्षा हॉल से बाहर रखें. परीक्षा हॉल में मोबाइल, ब्लूटुथ व अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई का हिदायत है. परीक्षा नियंत्रक ई अभिषेक कुमार ने बताया कि 250 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. कटिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों का केन्द्र पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










