सार्वजनिक 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय माहौल से गूंज उठा जोकलबाड़ी गांव

Updated:
विज्ञापन
सार्वजनिक 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय माहौल से गूंज उठा जोकलबाड़ी गांव

सार्वजनिक 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय माहौल से गूंज उठा जोकलबाड़ी गांव

विज्ञापन

बारसोई बारसोई प्रखंड के बिघोर हाट स्थित जोकलबाड़ी गांव में आयोजित सार्वजनिक 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन व यज्ञ अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि तथा पूजा-अर्चना से पूरा गांव आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आ रहा है. आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि यह सार्वजनिक 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन इस वर्ष अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में विशेष सजावट की गई है. आकर्षक मंडप, रंग-बिरंगी फूलों की सजावट एवं भक्ति संगीत श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. अनुष्ठान के दौरान साधु-संतों एवं कीर्तन मंडलियों द्वारा लगातार हरिनाम संकीर्तन किया जा रहा है. श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर भगवान के नाम का जाप कर रहे हैं. आयोजन स्थल पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा एवं आध्यात्मिक वातावरण मजबूत होता है. दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन