मनसाही जनता दरबार में 9 मामलों की सुनवाई, आपसी सहमति से 7 विवादों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Updated:
विज्ञापन
फोटो 7 कैप्शन- जनता दरबार में मौजूद लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

फोटो- जनता दरबार में मौजूद लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

कटिहार के मनसाही प्रखंड मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में कुल नौ मामलों की सुनवाई हुई. अंचलाधिकारी मो. इस्माइल की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में सात मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली.

विज्ञापन

Katihar News: मनसाही (कटिहार). प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मो. इस्माइल ने की. इस दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई.

कुल नौ मामलों पर हुई सुनवाई

जनता दरबार में कुल नौ मामले प्रस्तुत किए गए. इनमें तीन पुराने और छह नए मामले शामिल थे. सभी मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आवश्यक कार्रवाई की गयी.

सात मामलों का मौके पर हुआ समाधान

अंचलाधिकारी मो. इस्माइल ने बताया कि आपसी सहमति बनने के बाद सात मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. इससे संबंधित पक्षों को त्वरित राहत मिली.

दो मामले अगली सुनवाई तक लंबित

दो मामलों में आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने के कारण उनका निष्पादन नहीं हो सका. इन मामलों को अगली सुनवाई की तिथि तक लंबित रखा गया है.

फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं

अंचलाधिकारी ने जनता दरबार में पहुंचे सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाये.

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Katihar News: जनता दरबार के दौरान प्रखंड मुख्यालय सभागार में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे. लोगों ने अपनी शिकायतें और आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किये.

ये भी पढ़ें: मायागंज अस्पताल में विवाहिता की मौत, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, जीरो एफआईआर दर्ज


विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन