जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालय, मुंगेर
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद ने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त अवसर मिलेगा.
JNVST 2027-28: हवेली खड़गपुर (मुंगेर). पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद की ओर से शनिवार को जारी सूचना के अनुसार नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027-28 के तहत कक्षा 6 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
नोएडा मुख्यालय के निर्देश पर बढ़ी अंतिम तिथि
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, मुख्यालय नोएडा (उत्तर प्रदेश) के निर्देशानुसार आवेदन की अंतिम तिथि का विस्तार किया गया है. इसका उद्देश्य उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर देना है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं.
समय रहते आवेदन करने की अपील
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. इससे अंतिम समय में तकनीकी या अन्य समस्याओं से बचा जा सकेगा.
वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी
विद्यालय प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश और विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थी वहीं से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
7 अगस्त के बाद नहीं होगा आवेदन स्वीकार
JNVST 2027-28: प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि 7 अगस्त 2026 के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इसलिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है, ताकि वे जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल हो सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सौरभ कुमार
सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










