Rajasthan SET 2026 आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
राजस्थान एसईटी 2026 सांकेतिक फोटो (AI Genrated)

राजस्थान एसईटी 2026 सांकेतिक फोटो (AI Genrated)

Rajasthan SET 2026: राजस्थान SET 2026 में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट अब 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 13 सितंबर को होगी.

विज्ञापन

Rajasthan SET 2026 Date Extended: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए राहत भरी खबर है. यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (Rajasthan SET) 2026 के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब इच्छुक कैंडिडेट 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

10 अगस्त तक करें आवेदन

राजस्थान SET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 से शुरू हुई थी. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर कैंडिडेट्स को अतिरिक्त समय दिया गया है.

कैंडिडेट 10 अगस्त तक आवेदन के साथ परीक्षा फीस भी जमा कर सकते हैं. आवेदन राजस्थान SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in  या यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की वेबसाइट पर जा सकते हैं.

University Of Kota Official Website

परीक्षा तारीख बदली, दो नए विषय भी हुए शामिल

संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान SET 2026 का आयोजन अब 6 सितंबर के बजाय 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे.

इस बार कैंडिडेट्स के लिए एक और बड़ा बदलाव किया गया है. इस बार परीक्षा में Mass Communication and Journalism तथा Sanskrit Traditional Subjects को भी शामिल किया गया है. इसके साथ परीक्षा के विषयों की कुल संख्या 35 से बढ़कर 37 हो गई है.

आप संशोधित नोटिफिकेशन नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

Revised Notification Rajsthan SET 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

राजस्थान SET 2026 के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है. डिटेल्ड एलिजिबिलिटी की जानकारी कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

इस परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है. यानी पात्रता पूरी करने वाले कैंडिडेट किसी भी आयु में आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन फीस

सामान्य एवं अन्य राज्य के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फीस 1500 रुपये रखा गया है. EWS, SBC और OBC वर्ग के लिए 1200 रुपये, जबकि SC, ST और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए 750 रुपये फीस निर्धारित है. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: MP कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 2784 पदों पर होगी भर्तियां


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola