भागलपुर-देवघर के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 16 फेरों का शेड्यूल जारी

सांकेतिक तस्वीर (दिखाई गई छवि एआई द्वारा बनाई गई है)
श्रावणी मेले के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वी रेलवे भागलपुर और देवघर के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन चला रहा है। यह ट्रेन अगस्त 2026 में 16 फेरों तक संचालित होगी।
Shravani Mela Special Train: भागलपुर. श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने भागलपुर और देवघर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन अगस्त माह में निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में कुल 16 फेरों तक संचालित होगी.
भागलपुर से शाम 5:30 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 03412 भागलपुर–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) भागलपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 9:30 बजे देवघर पहुंचेगी. यह ट्रेन 03, 04, 08, 09, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 अगस्त 2026 को संचालित होगी.
देवघर से रात 10:20 बजे होगी वापसी
वापसी में गाड़ी संख्या 03411 देवघर–भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) देवघर से रात 10:20 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 2:10 बजे भागलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन भी 03, 04, 08, 09, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 अगस्त 2026 को कुल 16 फेरों तक चलेगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में टिकानी, धौनी, बाराहाट, मुरहारा, बांका, कटोरिया और चंदन स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा.
श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता
Shravani Mela Special Train: रेलवे का कहना है कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए अतिरिक्त भीड़ के दबाव को कम करने और यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए इस विशेष अनारक्षित ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: मायागंज अस्पताल में विवाहिता की मौत, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, जीरो एफआईआर दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ललित किशोर मिश्र
ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










