पटना के मनेर में चाट देने से इनकार पर दुकानदार पर चाकू से हमला, 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

मनेर थाना
मनेर में चाट विक्रेता पर चाट देने से इनकार करने पर हमला हुआ। मारपीट में चाकू मारकर दुकानदार को घायल कर दिया गया। पुलिस ने 10 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Patna Crime News : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत अंतर्गत टाटा कॉलोनी गांव के समीप चाट देने से इनकार करने पर कुछ युवकों ने ठेला संचालक पर हमला कर दिया. आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक ने चाकू से वार कर दुकानदार के हाथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
चाट मांगने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, टाटा कॉलोनी निवासी राजनाथ साव के पुत्र विशाल कुमार प्रखंड मुख्यालय के समीप ठेले पर चाट बेच रहे थे. इसी दौरान गांव का एक युवक चाट खाने पहुंचा. किसी बात को लेकर दुकानदार ने उसे चाट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई.
साथियों के साथ पहुंचकर किया हमला
आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए विशाल कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान एक आरोपित ने चाकू से वार कर उनके हाथ को घायल कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए.
10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला,जांच में जुटी पुलिस
घायल दुकानदार पहले मनेर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने लखन कुमार नामक युवक समेत करीब 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मनेर अस्पताल भेजा. मनेर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










