कॉलेज की फीस की टेंशन खत्म! 9वीं से PhD तक के स्टूडेंट्स के लिए 2026 में NSP स्कॉलरशिप

Updated:
विज्ञापन
स्कॉलरशिप की सांकेतिक फोटो (Canva)

स्कॉलरशिप की सांकेतिक फोटो (Canva)

NSP Scholarship Guide 2026: स्कूल से लेकर कॉलेज और PhD तक की पढ़ाई के लिए सरकार कई तरह की स्कॉलरशिप देती है. National Scholarship Portal (NSP) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अलग-अलग मंत्रालयों की कई स्कॉलरशिप के लिए एक ही जगह आवेदन किया जा सकता है. इस गाइड में जानिए कौन-सी स्कॉलरशिप आपके लिए है, किसे कितना लाभ मिलता है और आवेदन कैसे करें.

विज्ञापन

NSP Scholarship Guide 2026: आज के समय में स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में कई स्टूडेंट्स आर्थिक परेशानी की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. इन्हीं स्टूडेंट्स की मदद के लिए भारत सरकार ने 2015 में National Scholarship Portal (NSP) शुरू किया है.

NSP एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल है जहां अलग-अलग मिनिस्टर्स की सरकारी स्कॉलरशिप के लिए एक ही जगह आवेदन किया जा सकता है. आवेदन करने से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्कॉलरशिप स्टेटस और पैसे मिलने तक की पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होती है. Academic Year 2026-27 के लिए पोर्टल खुल चुका है और एलिजिबल स्टूडेंट्स अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. 

NSP Scholarship Guide 2026: क्या है NSP?

National Scholarship Portal भारत सरकार का एक Single Window Platform है. यहां स्कूल, कॉलेज, प्रोफेशनल कोर्स, रिसर्च और हाईयर स्टडीज से जुड़ी कई सेंट्रल गवर्नमेंट स्कॉलरशिप अवेलेबल है. NSP के बारे मे कुछ बेसिक डिटेल्स नीचे टेबल में पढ़ें.

जानकारीडिस्क्रिप्शन
पोर्टल का नामNational Scholarship Portal (NSP)
किनके लिए9वीं से PhD तक के स्टूडेंट्स
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
स्कॉलरशिप देने वाली संस्थाभारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालय
भुगतान का तरीकाDBT (Direct Benefit Transfer)
ऑफिशियल वेबसाइटscholarships.gov.in

1. नेशनल मीन्स -कम -मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS)

अगर आप 8वीं पास करने के बाद 9वीं में पढ़ाई कर रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं, तो National Means-cum-Merit Scholarship (NMMS) आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे मेधावी स्टूडेंट्स को आर्थिक सहायता देना है ताकि वे 10वीं, 11वीं और 12वीं तक अपनी पढ़ाई जारी रख सकें. इसके लिए स्टूडेंट्स को स्टेट लेवल पर आयोजित NMMS एग्जाम पास करना होता है. परिवार की एनुअल इनकम सरकार द्वारा तय सीमा के भीतर होनी चाहिए. यह योजना मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के तहत चलाई जाती है. 

2. Central Sector Scheme of Scholarship (CSSS)

12वीं में अच्छे अंक लाने वाले स्टूडेंट्स के लिए सेंट्रल सेक्टर स्कीम स्कॉलरशिप(CSSS) एक प्रमुख स्कॉलरशिप है.

इस योजना के तहत ऐसे स्टूडेंट्स को फाइनेंशियल सपोर्ट दी जाती है जो रेगुलर रूप से मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हों. आवेदन करते समय अकादमिक परफॉर्मेंस और अन्य एलिजिबिलिटी को पूरा करना जरूरी होता है. 

3. PM YASASVI Top Class Education Scheme

अगर आप OBC, EBC या DNT कैटेगरी से आते हैं और किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में हायर स्टडी कर रहे हैं, तो PM YASASVI Top Class Education Scheme आपके लिए उपयोगी हो सकती है.

इस योजना के तहत ट्यूशन फीस, रहने और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों में आर्थिक सहायता दी जाती है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को बेहतर पढ़ाई के अवसर उपलब्ध कराना है.

4. SC स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशन स्कीम 

यह स्कॉलरशिप अनुसूचित जाति (SC) के उन स्टूडेंट्स के लिए है जो देश के मान्यता प्राप्त कॉलेज में प्रोफेशनल डिग्री कर रहे हैं. इस योजना के तहत एलिजिबल स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस के साथ-साथ अन्य अकादमिक खर्चों के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाती है. 

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी की बेटियों का बढ़ा मान, प्रेरणा स्कॉलरशिप पाने वाली कबड्डी खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित

5. ST स्टूडेंट्स के हाइयर स्टडीज के लिए नेशनल फेलोशिप और स्कॉलरशिप

अगर आप अनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी से हैं और हाइयर एजुकेशन या रिसर्च करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए जरूरी है. इस स्कॉलरशिप के तहत एलिजिबल ST स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के दौरान आर्थिक सहायता दी जाती है. यह स्कीम विशेष रूप से हायर स्टडी और रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जाती है. 

6. लड़कियों के लिए AICTE प्रगति स्कॉलरशिप

अगर आप एक छात्रा हैं और AICTE से मान्यता प्राप्त टेक्नीकल डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में पढ़ाई कर रही हैं, तो AICTE Pragati Scholarship आपके लिए एक अच्छी स्कॉलरशिप है. इस योजना का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाना है. फिलहाल इस योजना के तहत सेलेक्टेड स्टूडेंट्स को ₹50,000 प्रति वर्ष तक की सहायता मिल सकती है. आवेदन National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से किया जाता है.

7. NSP Scholarship Guide 2026: AICTE सक्षम स्कॉलरशिप 

AICTE दिव्यांग (PwD) स्टूडेंट्स और AICTE से मान्यता प्राप्त टेक्निकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं स्टूडेंट्स के लिए है. इस योजना का ऐम दिव्यांग स्टूडेंट्स को टेक्निकल स्टडीज के लिए आर्थिक सहायता देना है. एलिजिबल स्टूडेंट्स को पढ़ाई, किताबें, लैपटॉप और अन्य अकादमिक जरूरतों के लिए ₹50,000 हर साल तक की सहायता दी जाती है.

8. बीड़ी, सिने, IOMC (Pre-Matric) 

यह स्कॉलरशिप बीड़ी, सिने और कुछ अन्य श्रमिक वर्गों के बच्चों के लिए शुरू की गई है.अगर स्टूडेंट स्कूल स्तर पर पढ़ाई कर रहे हैं और एलिजिब परिवार से आते हैं, तो वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इसका उद्देश्य ऐसे परिवारों के बच्चों को आर्थिक मदद देकर उनकी पढ़ाई जारी रखने में सहयोग करना है. यह योजना लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री के तहत चलाई जाती है.

9.  बीड़ी, सिने, IOMC (Post-Matric)

यह स्कीम 10वीं के बाद कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले एलिजिबल स्टूडेंट्स के लिए है. इस स्कॉलरशिप के तहत पढ़ाई से जुड़े खर्चों में फाइनेंसियल सपोर्ट दी जाती है, ताकि पैसों की वजह से स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर बुरा असर न हो.

10. प्राइम मिनिस्टर्स स्कॉलरशिप स्कीम (PMSS)

स्टूडेंट्स जिनके माता-पिता सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF), Assam Rifles या अन्य एलिजिबल आर्म्ड फोर्स से जुड़े हैं, तो प्राइम मिनिस्टर्स स्कॉलरशिप स्कीम (PMSS) आपके लिए उपयोगी हो सकती है.

स्कॉलरशिप का नाममिलने वाली सहायता
National Means-cum-Merit Scholarship (NMMS)₹12,000 प्रति वर्ष
Central Sector Scheme of Scholarship (CSSS)UG के पहले 3 वर्षों तक ₹12,000 प्रति वर्ष, चौथे और पांचवें वर्ष में ₹20,000 प्रति वर्ष
PM YASASVI Top Class Education Schemeट्यूशन फीस, रहने और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों के लिए वित्तीय सहायता
Top Class Education Scheme for SC Studentsट्यूशन फीस (निर्धारित सीमा तक) और रहने व पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता
National Fellowship & Scholarship for Higher Education of ST Studentsफेलोशिप, ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक सहायता
AICTE Pragati Scholarship₹50,000 प्रति वर्ष
AICTE Saksham Scholarship₹50,000 प्रति वर्ष
Financial Assistance for Education to the Wards of Beedi/Cine/IOMC Workers (Pre-Matric)कक्षा और पात्रता के अनुसार वित्तीय सहायता
Financial Assistance for Education to the Wards of Beedi/Cine/IOMC Workers (Post-Matric)कोर्स और पात्रता के अनुसार वित्तीय सहायता
Prime Minister's Scholarship Scheme (PMSS)कोर्स और पात्रता के अनुसार वित्तीय सहायता

Note: कुछ स्कॉलरशिप में निश्चित राशि दी जाती है, जबकि कुछ योजनाओं में ट्यूशन फीस, मेंटेनेंस अलाउंस और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए सहायता सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार दी जाती है.

NSP Scholarship Guide 2026: आवेदन कैसे करें?

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन की पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होती है.

स्टेप 1: ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें.

स्टेप 2: लॉगिन करके अपनी पात्रता के अनुसार स्कॉलरशिप चुनें.

स्टेप 3: आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें.

स्टेप 4: जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

स्टेप 5: आवेदन सबमिट करें.

इसके बाद आपका आवेदन संस्थान और संबंधित विभाग द्वारा वेरिफाई किया जाएगा. वेरिफिकेशन पूरा होने पर एलिजिबल स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से पैसे भेजे जाते है.

ये भी पढ़ें: वीकेएसयू के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का आवेदन शुरू, 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola