बक्सर में आज लगेगा रोजगार मेला, 50 पदों पर होगी भर्ती, 17 हजार तक मिलेगी सैलरी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- नियोजन कार्यालय बक्सर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर जिला नियोजनालय द्वारा 31 जुलाई को रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. ग्रेटर नोएडा में 50 पदों पर भर्ती के लिए 18 से 35 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से 31 जुलाई 2026 को संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान परिसर में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में गिलानी इंस्टिट्यूट ऑफ स्किल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 50 पदों पर भर्ती करेगी.

विज्ञापन

50 पदों पर होगी भर्ती, ग्रेटर नोएडा में मिलेगी नौकरी

रोजगार शिविर में कंपनी सहायक उत्पादन दल (Assistant Production Team) और सीएनसी मशीन प्रचालक (CNC Machine Operator) के कुल 50 पदों पर चयन करेगी. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति ग्रेटर नोएडा में होगी, जहां उन्हें सबमर्सिबल मोटर के पुर्जों की असेंबलिंग और उत्पादन कार्य करना होगा.

17 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को 15,778 रुपये से 17,416 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा. उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

मैट्रिक से डिप्लोमा तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में मैट्रिक, नॉन-मैट्रिक, पढ़ाई बीच में छोड़ चुके अभ्यर्थी, सेक्टर स्किल काउंसिल का प्रमाणपत्र प्राप्त उम्मीदवार तथा मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में डिप्लोमा धारक युवा भाग ले सकते हैं. योग्यता के आधार पर मौके पर ही चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य

रोजगार शिविर में शामिल होने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है. जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं हुआ है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा.

बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर पहुंचें

अभ्यर्थियों को 31 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान परिसर में बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा. प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार शिविर में भाग लेने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन