भगवान वामन के जन्मोत्सव पर 23 सितंबर को बक्सर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वामनेश्वर मंदिर में करेंगे पूजन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले हेलीपैड का हो रहा निर्माण व इनसेट में सम्राट चौधरी की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : पौराणिक नगरी बक्सर 23 सितंबर को भगवान वामन के जन्मोत्सव का गवाह बनेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस पावन अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन के लिए बक्सर पहुंचेंगे. शहर में उत्सव का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

विज्ञापन

Buxar News : पौराणिक नगरी बक्सर 23 सितंबर को एक बार फिर अपने गौरवशाली अतीत को जीवंत करेगी. भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन के जन्मोत्सव पर यहां भव्य आयोजन होगा. इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बक्सर पहुंचेंगे और भगवान वामनेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बक्सर का पौराणिक महत्व इसे अन्य तीर्थस्थलों से विशिष्ट बनाता है.

विज्ञापन

त्रेता युग से जुड़ा है बक्सर का पौराणिक इतिहास

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में बक्सर की इसी सिद्ध भूमि पर भगवान श्रीहरि के पांचवें अवतार के रूप में भगवान वामन का अवतरण हुआ था. यहीं महर्षि विश्वामित्र का आश्रम था, जहां भगवान राम और लक्ष्मण ने शिक्षा ग्रहण की थी. कहा जाता है कि महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु जैसे राक्षसों का वध इसी धरती पर किया था.

सेंट्रल जेल परिसर स्थित वामनेश्वर मंदिर इसी सिद्ध परंपरा का साक्षी माना जाता है. इसके चलते भगवान वामन के अवतरण दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने की परंपरा रही है.

मुख्यमंत्री के आगमन से बढ़ा उत्साह

मुख्यमंत्री 23 सितंबर को नयी बाजार हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. वहां से वे भगवान वामनेश्वर मंदिर में पूजन करेंगे. इसके बाद ज्योतिप्रकाश चौक से श्रीनाथ बाबा मंदिर तक प्रस्तावित विश्वामित्र पार्क स्थल का निरीक्षण करेंगे. यह पार्क महर्षि विश्वामित्र की स्मृतियों को समर्पित होगा और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित है.

इसके बाद मुख्यमंत्री चुरामनपुर स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे.

Also Read : बक्सर में घर से लापता पांच वर्षीय बच्चे का गड्ढे से मिला शव, डूबने से मौत की आशंका, जांच जारी

हवाई अड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तैयारी तेज

जिलाधिकारी साहिला और पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने 17 सितंबर को सभी प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया था. हवाई अड्डे पर हेलिपैड निर्माण और पार्क स्थल की साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है. मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है.

Also Read : श्रद्धा और उल्लास के साथ मना भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव, कारखानों से लेकर प्रतिष्ठानों तक हुई पूजा

आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह

प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. वहीं, स्थानीय लोगों में भी भगवान वामन जन्मोत्सव और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन को लेकर शहर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी तैयारियों की चर्चा है.

Also Read : डुमरांव के लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ का लोकार्पण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन