श्रद्धा और उल्लास के साथ मना भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव, कारखानों से लेकर प्रतिष्ठानों तक हुई पूजा

Updated:
विज्ञापन

पूजा करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर की पावन भूमि पर भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. शहर भर के कारखानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और तकनीकी संस्थानों में देवशिल्पी की आराधना की गई. इस अवसर पर भक्तों ने मशीनों और औजारों की विशेष पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर की पावन और आध्यात्मिक धरा पर सृष्टि के आदि सूत्रधार और देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव असीम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार संपूर्ण ब्रह्मांड और दिव्य अस्त्र-शस्त्रों के रचयिता देवशिल्पी की आराधना को लेकर शहर समेत जिले भर के सभी छोटे-बड़े कल-कारखानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, गैरेज और तकनीकी संस्थानों में पूजन-अर्चन किया गया. गुरुवार को अहले सुबह से ही पूरा वातावरण शंखध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चार और "भगवान विश्वकर्मा की जय" के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा.

विज्ञापन

प्रतिमा स्थापित कर मशीनों और औजारों की हुई पूजा

पूजनोत्सव को लेकर शिल्पियों, कारीगरों और अभियंताओं में अद्भुत आध्यात्मिक चेतना देखने को मिली. श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा के चतुर्भुज स्वरूप की नयनाभिराम प्रतिमाएं स्थापित की गयीं. आचार्यों ने विधि-विधान से स्वस्तिवाचन कर देवशिल्पी का आह्वान किया.

इस पावन अवसर पर कारीगरों ने अपने औजारों, मशीनों, कंप्यूटरों और वाहनों को पूरी तरह स्वच्छ कर कुमकुम, अक्षत और पुष्पों से उनका पूजन किया. वहीं, यंत्रों को ईश्वर का स्वरूप मानकर प्रार्थना की गयी कि बाबा विश्वकर्मा राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की यात्रा में अपनी दैवीय ऊर्जा प्रदान करें.

Also Read : सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण विकास सेवा संघ का चरणबद्ध आंदोलन, 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश की चेतावनी

रामरेखाघाट समेत कई स्थानों पर हुआ पूजन

नगर के रामरेखाघाट समेत मुख्य औद्योगिक इकाइयों से लेकर छोटे-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बाबा विश्वकर्मा की पूजा की गयी. पूजनोत्सव के दौरान शहर में पूरे दिन आध्यात्मिक माहौल बना रहा और देर शाम तक कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

लोहार कल्याण समिति ने की पूजा, निकाली रथयात्रा

रामरेखाघाट स्थित बड़ी मठिया के पास मंदिर में लोहार कल्याण समिति के तत्वावधान में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी. इसके बाद शुक्रवार को रथयात्रा निकालकर शहर का भ्रमण किया गया.

कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉ. सुरेश शर्मा और राजेश शर्मा मौजूद रहे. पूजनोत्सव को सफल बनाने में समिति के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा, गोपाल जी शर्मा, सुदर्शन शर्मा, अवधेश शर्मा, अशोक शर्मा, राजदेव शर्मा और आनंद शर्मा के अलावा कामेश्वर शर्मा, शेरा शर्मा, दिलीप शर्मा, परोपकारी शर्मा, श्रीराम शर्मा, शिव जी शर्मा और गोपाल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Also Read : बक्सर में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, इटाढ़ी और औद्योगिक थाने को मिले नये थानाध्यक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन