सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण विकास सेवा संघ का चरणबद्ध आंदोलन, 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश की चेतावनी
डीएम को ज्ञापन देते BDO | Prabhat Khabar Network
Buxar News : बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन छेड़ दिया है. यदि 20 सितंबर तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 21 सितंबर से राज्यभर के अधिकारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे.
Buxar News : बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने सरकार की अनदेखी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है. संघ ने चेतावनी दी है कि 20 सितंबर तक सात सूत्रीय मांगों पर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 21 सितंबर से राज्यभर के अधिकारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे. इस संबंध में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा है.
राज्य सेवा संवर्ग का दर्जा देने समेत सात सूत्रीय मांगें
सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय ने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में बिहार ग्रामीण विकास सेवा को राज्य सेवा संवर्ग का दर्जा देने, सेवा संरचना में सुधार करने, पद एवं जिम्मेदारियों के अनुरूप उचित अवसर उपलब्ध कराने तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देने समेत अन्य मांगें शामिल हैं.
Also Read : पुलिस बल के ठहराव से कैमूर के इंटर कॉलेज में पढ़ाई प्रभावित, परीक्षा के लिए थाना पहुंचे 200 से अधिक छात्र
14 सितंबर को अपर मुख्य सचिव के साथ हुई थी वार्ता
साधु शरण पांडेय ने बताया कि 14 सितंबर को ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ संघ की वार्ता हुई थी. वार्ता के दौरान मांगों पर आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.
संघ का कहना है कि पूर्व में भी विभिन्न पत्रों के माध्यम से सरकार का ध्यान लंबित मांगों की ओर आकृष्ट कराया गया है. इसके बावजूद मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं होने पर संघ ने आंदोलन का निर्णय लिया है.
Also Read : कैमूर के बौराई गांव में सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला अचेत, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मांगें पूरी नहीं हुईं तो 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश
संघ ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में सात सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो राज्यभर के सभी अधिकारी 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे. संघ के अनुसार, सामूहिक अवकाश के दौरान सरकारी कामकाज प्रभावित होगा.
Also Read : बड़ी तकिया मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए