बक्सर में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, इटाढ़ी और औद्योगिक थाने को मिले नये थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर पुलिस में बड़ा तबादला हुआ है. पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए महत्वपूर्ण थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की है. जानिए कौन कहां तैनात हुआ.

विज्ञापन

Buxar News : जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक बार फिर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने यह कदम उठाया है. एसपी की ओर से जारी आदेश के तहत जिले के तीन महत्वपूर्ण थानों के थानाध्यक्षों समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.

विज्ञापन

इस फेरबदल के तहत इटाढ़ी थाना में दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले सब-इंस्पेक्टर सोनू कुमार पासवान को अब औद्योगिक थाना की कमान सौंपी गयी है. वहीं, महिला थाना में तैनात पूजा कुमारी को इटाढ़ी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.

तिलक राय हाता में भी बदला प्रभारी

एसपी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, डुमरांव अनुमंडल के अति संवेदनशील तिलक राय हाता की प्रभारी पूजा कुमारी को वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है. उनकी जगह गंगा ब्रिज थाना के वर्तमान प्रभारी रोहित कुमार को तिलक राय हाता का नया प्रभारी बनाया गया है.

Also Read : बड़ी तकिया मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

औद्योगिक थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष का जिले से बाहर तबादला

औद्योगिक थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का तबादला जिले से बाहर किया गया है. इस कारण जारी स्थानांतरण सूची में उनकी नयी पोस्टिंग का उल्लेख नहीं किया गया है.

Also Read : बड़ी तकिया मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

24 घंटे के भीतर नये स्थान पर योगदान का निर्देश

एसपी शुभम आर्य ने कहा कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर अपने-अपने नवपदस्थापित स्थान पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही योगदान की प्रक्रिया पूरी होते ही इसकी लिखित रिपोर्ट पुलिस कार्यालय में जमा करने की हिदायत दी गयी है.

Also Read : कैमूर के बौराई गांव में सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला अचेत, सदर अस्पताल में इलाज जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन