बक्सर : सफाईकर्मियों के भुगतान में हड़ताल अवधि की राशि कटने पर विरोध, अधिकारियों के आश्वासन के बाद काम शुरू
सफाई कर्मियों को समझाते नगर परिषद के ईओ | Prabhat Khabar Network
Buxar News : डुमरांव नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने जुलाई और अगस्त माह के भुगतान से हड़ताल अवधि की राशि काटे जाने पर रोष जताया. काम बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद काम शुरू हुआ.
Buxar News : डुमरांव नगर परिषद डुमरांव के सफाईकर्मियों के जुलाई और अगस्त माह के भुगतान में हड़ताल अवधि की राशि काटे जाने को लेकर गुरुवार की सुबह जमकर विरोध हुआ. आक्रोशित सफाईकर्मियों ने नगरपालिका बाजार परिसर में धरना देकर काम बाधित कर दिया. सफाईकर्मियों का आरोप था कि हड़ताल के दौरान भुगतान को लेकर बनी सहमति के बावजूद उनके खाते में निर्धारित राशि का पूरा भुगतान नहीं किया गया.
सहमति के बावजूद भुगतान से काटी गयी हड़ताल अवधि की राशि
जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत राज्यव्यापी हड़ताल के दौरान नगर परिषद स्तर पर वार्ता हुई थी. वार्ता में हड़ताल अवधि की राशि का भुगतान करने पर सहमति बनी थी.
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को सफाईकर्मियों के खाते में जुलाई और अगस्त माह का भुगतान किया जाना था. लेकिन भुगतान के दौरान हड़ताल अवधि की राशि काट ली गयी. सफाईकर्मियों का कहना था कि पिछले माह एनजीओ द्वारा हड़ताल अवधि की राशि का भुगतान पहले ही किया जा चुका था. इसके बावजूद दोबारा भुगतान करते समय उक्त राशि काटे जाने से कर्मियों में आक्रोश फैल गया.
Also Read : बक्सर: खेत में पटवन के दौरान करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
भुगतान में कटौती पर सफाईकर्मियों ने काम किया बाधित
गुरुवार की सुबह बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की डुमरांव शाखा के सचिव शिव शंकर तिवारी और युवा माले नेता सर्वेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने काम बाधित कर दिया. कर्मियों ने पहले भुगतान संबंधी मामले का समाधान करने की मांग की.
मामले की जानकारी मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे और नगर स्वच्छता अधिकारी राजीव रंजन मौके पर पहुंचे. अधिकारियों और सफाईकर्मियों के बीच बातचीत के बाद एनजीओ द्वारा काटी गयी राशि को वापस करने पर सहमति बनी. इसके बाद सफाईकर्मियों ने अपना काम शुरू कर दिया.
Also Read : केसठ में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, पावर हाउस में जेई के नेतृत्व में हुई पूजा-अर्चना
शुक्रवार दोपहर तक खाते में भेजी जायेगी राशि
कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे ने सफाईकर्मियों को बताया कि हड़ताल अवधि के भुगतान को लेकर एनजीओ को आदेश दिया गया था. भुगतान के दौरान गलती से उक्त राशि काट ली गयी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकतम शुक्रवार की दोपहर तक सभी सफाईकर्मियों के खाते में काटी गयी राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.
मौके पर दीपक बास्फोर, कृष्णा बास्फोर, मिथिलेश राम, धर्मेंद्र डोम, संजीत यादव, संजय सिंह समेत नगर परिषद के अन्य सफाईकर्मी मौजूद थे.
Also Read : केसठ में मौसम आधारित शारदीय किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गयी उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए