बक्सर में घर से लापता पांच वर्षीय बच्चे का गड्ढे से मिला शव, डूबने से मौत की आशंका, जांच जारी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर के कैथी गांव से 16 सितंबर को घर से लापता हुए पांच वर्षीय अंकुश कुमार का शव गुरुवार शाम गांव के बाहर सड़क किनारे एक गड्ढे से बरामद हुआ. पुलिस को डूबने से मौत की आशंका है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी.

विज्ञापन

Buxar News : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव से 16 सितंबर को घर से लापता हुए पांच वर्षीय बच्चे का शव गुरुवार की शाम गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे से बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी गोपाल यादव के पांच वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

16 सितंबर को घर से अचानक लापता हुआ था अंकुश

जानकारी के अनुसार, अंकुश कुमार 16 सितंबर को अचानक घर से गायब हो गया था. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. बच्चे के लापता होने को लेकर थाने में सनहा भी दर्ज कराया गया. इसके बाद पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश में जुट गये थे.

Also Read : कैमूर के निरबिसपुर पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका समेत तीन घायल

सड़क किनारे गड्ढे में मिला बच्चे का शव

इसी क्रम में 17 सितंबर की शाम ग्रामीणों की नजर गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी. शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया.

Also Read : कैमूर के बौराई गांव में सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला अचेत, सदर अस्पताल में इलाज जारी

डूबने से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी पुष्टि

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आशंका है कि बच्चा सड़क किनारे खेलते अथवा गुजरते समय फिसलकर गड्ढे में गिर गया होगा. गड्ढे में पानी होने के कारण डूबने से उसकी मौत होने की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पांच वर्षीय अंकुश की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, इस घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं.

Also Read : बड़ी तकिया मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन