स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चौसा में पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित होती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : नगर पंचायत चौसा में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन और स्वस्थ वातावरण जैसे विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

विज्ञापन

Buxar News : स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत शनिवार को नगर पंचायत चौसा में सुविधा इंटरनेशनल के तत्वावधान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता चौसा बालिका मध्य विद्यालय और राजकीय बुनियादी विद्यालय में आयोजित हुई, जिसमें दोनों विद्यालयों के 30-30 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

रंगों के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन, स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ सड़क और स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें स्वच्छ व सुंदर वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और उत्साह देखते ही बन रहा था.

Also Read : डुमरांव के लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ का लोकार्पण

स्वच्छता पखवाड़े के तहत चल रहा जागरूकता अभियान

स्वच्छता पदाधिकारी अरसद हैदर नकवी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और नगर को साफ-सुथरा बनाना है. उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता में बच्चों और युवाओं की भागीदारी अहम है.

Also Read : चक्की सीएचसी में सफाई व्यवस्था पर सवाल, पांच कर्मियों के काम करने के बावजूद रजिस्टर में नौ की हाजिरी

छह छात्राओं को चुना गया विजेता

प्रतियोगिता के बाद बालिका मध्य विद्यालय से शालू कुमारी, खुशी कुमारी, संध्या कुमारी तथा राजकीय बुनियादी विद्यालय से रोहणी कुमारी, दुर्गा कुमारी और सलोनी कुमारी को विजेता चुना गया. सभी विजेताओं को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक और अभियान से जुड़े कर्मी मौजूद थे.

Also Read : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने सांसद सुधाकर सिंह को सौंपा मांगपत्र

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन