वीकेएसयू के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का आवेदन शुरू, 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Updated:
विज्ञापन
वीकेएसयू  के छात्र-छात्राओं के लिए बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का आवेदन शुरू, 15 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के SC/ST/BC/EBC वर्ग के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है. पात्र छात्र 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जिसमें वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है.

विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से संबद्ध विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

आवेदन की अंतिम तिथि और ओटीआर की अनिवार्यता

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आगामी 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नए आवेदकों के लिए आवेदन करने से पहले ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य किया गया है. ओटीआर पंजीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है.

समय सीमा के भीतर दस्तावेज के साथ आवेदन की अपील

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के पात्र विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके.

ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं सभी दिशा-निर्देश

शिक्षा विभाग ने कहा है कि आवेदन से संबंधित सभी जानकारी एवं दिशा-निर्देश ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं.

Also Read : डीडीयू रेल मंडल में ट्रैफिक विभाग के 44 रेलकर्मियों का तबादला, गया जंक्शन के कई अधिकारी भी बदले


विज्ञापन
Ashutosh Pandey

लेखक के बारे में

By Ashutosh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन