भोजपुर में ‘पुलिस दीदी’ अभियान तेज, 19 थाना क्षेत्रों में महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति कर रहीं जागरूक

Updated:
विज्ञापन

अपने दुपहिया के साथ कतार मे पुलिस दीदियाँ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर पुलिस की 'पुलिस दीदी' पहल महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है. यह पहल 19 थाना क्षेत्रों में सक्रिय है.

विज्ञापन

Police Didi: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता और जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए भोजपुर पुलिस की ‘पुलिस दीदी’ पहल के तहत जिले में जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. ‘पुलिस दीदी’ आरा नगर, नवादा, मुफस्सिल समेत जिले के 19 थाना क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं.

विज्ञापन

इस अभियान के लिए 20 स्कूटर और 15 मोटरसाइकिल, यानी कुल 35 वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. पुलिस दीदी की टीम विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के आसपास नियमित भ्रमण कर छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों से संवाद कर रही है.

महिला सुरक्षा और अधिकारों की दी जा रही जानकारी

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है. साथ ही किसी भी तरह की परेशानी या आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है.

साइबर सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा से जुड़े जरूरी उपायों की जानकारी भी दी जा रही है. महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति सतर्क रहने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

महिला हेल्प डेस्क और डायल-112 की जानकारी

‘पुलिस दीदी’ की ओर से महिला हेल्प डेस्क की भूमिका और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी बताया जा रहा है. किसी भी विषम परिस्थिति में डायल-112 के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है.

भोजपुर पुलिस के अनुसार, ‘पुलिस दीदी’ पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना, जागरूकता विकसित करना और पुलिस के साथ सहज, सुरक्षित एवं भरोसेमंद संवाद को मजबूत करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन