आरा के तरारी में महाअभियान-2 को गति देने की तैयारी, 30 दिनों में जमाबंदी अद्यतीकरण और नामांतरण पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते सीओ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे महाअभियान-2 को गति देने के लिए तरारी अंचल कार्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें जमाबंदी अद्यतीकरण और नामांतरण का कार्य 30 दिनों में पूरा करने की रणनीति पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

Jamabandi Update: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार की ओर से शुरू किए गए महाअभियान-2 को गति देने के लिए शनिवार को अंचल कार्यालय तरारी में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक हुई. बैठक में जमाबंदी के अद्यतीकरण तथा मृत जमाबंदी में नामांतरण के कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को लेकर रणनीति तैयार की गयी.

विज्ञापन

अंचलाधिकारी राणा अक्षय प्रताप सिंह ने अंचल निरीक्षक, विशेष सर्वे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, विशेष सर्वे अमीन और राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जमाबंदी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना है.

क्षेत्रवार जिम्मेदारी के लिए बनी संयुक्त टीमें

कार्य में तेजी लाने के लिए राजस्व कर्मचारियों और विशेष सर्वे अमीन की संयुक्त टीमें गठित की गयी हैं. टीमों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपते हुए अभियान के तहत कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

30 दिनों में कार्य पूरा करने का निर्देश

अंचलाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को 30 दिनों के भीतर निर्धारित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी के साथ शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जाए.

उन्होंने अभिलेखों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही जमाबंदी के अद्यतीकरण और नामांतरण की कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन