गोविंदपुर के फार्म हाउस में पुलिस की बड़ी छापेमारी, पंजाब के दो हथियारबंद बॉडीगार्ड गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फोटो. पुलिस कस्टडी में आरोपी | Prabhat Khabar Network

पुलिस कस्टडी में आरोपी | Prabhat Khabar Network

कटिहार के गोविंदपुर में एक फार्म हाउस से पंजाब के दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं. ये दोनों वांछित अपराधी रवि झा उर्फ चुनमुन झा के बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहे थे.

विज्ञापन

कटिहार जिले की रौतारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर स्थित एक फार्म हाउस में छापेमारी कर पंजाब के दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी क्षेत्र के वांछित अपराधी रवि झा उर्फ चुनमुन झा के बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहे थे.

फार्म हाउस में रची जा रही थी अपराध की साजिश

रौतारा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम गोविंदपुर स्थित एक फार्म हाउस में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ एकत्र हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

सूचना के सत्यापन के बाद रौतारा थाना पुलिस की टीम ने तुरंत फार्म हाउस पर छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही दो व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए खदेड़कर दबोच लिया.

पंजाब के रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार आरोपी

तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ:

  1. गुरू साहिब सिंह (45 वर्ष) - पिता: स्व. सुरजन सिंह, निवासी: राम सिंहवाला, थाना: पट्टी, जिला: तरनतारन (पंजाब).
  2. विक्रमजीत सिंह (34 वर्ष) - पिता: बलकार सिंह, निवासी: राम सिंहवाला, थाना: पट्टी, जिला: तरनतारन (पंजाब).

बरामदगी:

  • 01 देशी पिस्टल
  • 22 जिंदा कारतूस
  • 01 मैगजीन
  • 02 मोबाइल फोन

रवि झा उर्फ चुनमुन के अवैध बॉडीगार्ड के रूप में थे तैनात

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी गोविंदपुर निवासी वांछित अपराधी रवि झा उर्फ चुनमुन झा के पास अवैध हथियारों के साथ बॉडीगार्ड के रूप में तैनात थे.

रवि झा इन हथियारबंद गार्डों के बल पर इलाके में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है. जब पुलिस को इन सुरक्षाकर्मियों के बारे में जानकारी मिली, तो जांच में पाया गया कि इनके पास मौजूद सभी हथियार पूरी तरह अवैध थे. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, रवि झा की तलाश तेज

इस संबंध में रौतारा थाना में कांड संख्या-156/26 के तहत आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है, वहीं मुख्य आरोपी रवि झा उर्फ चुनमुन झा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन