रेलवे स्टेशन के पास उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फोटो बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर, मौजूद छापेमारी टीम | Prabhat Khabar Network

बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर, मौजूद छापेमारी टीम | Prabhat Khabar Network

कटिहार रेलवे स्टेशन पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है, जहां दुर्गा मंदिर के पास छापेमारी कर 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. इस दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

जिला समाहर्ता (DM) आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप छापेमारी कर 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन शराब तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.

गुप्त सूचना पर दुर्गा मंदिर के समीप हुई छापेमारी

उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में मद्य निषेध टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के जरिए विदेशी शराब की खेप कटिहार लाई जा रही है.

सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने रेलवे स्टेशन के पुरानी बिल्डिंग (दुर्गा स्थान) के समीप घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया.

चेकिंग में 3 संदिग्धों के पास से बरामद हुई विदेशी शराब

ट्रेन से उतरकर जैसे ही तीन संदिग्ध युवक प्लेटफार्म से बाहर आए, टीम ने उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 18 लीटर (विभागीय बयान अनुसार लगभग 19 लीटर) विदेशी शराब बरामद हुई:

  1. सुनील कुमार - निवासी: नया टोला जुराबगंज, थाना: कोढ़ा (कटिहार) — 7.500 लीटर शराब
  2. नरेश बंजारा - निवासी: नया टोला जुराबगंज, थाना: कोढ़ा (कटिहार) — 4.500 लीटर शराब
  3. किशोर कुमार - निवासी: वार्ड नंबर 24, थाना: मरंगा, जिला: पूर्णिया — 6.000 लीटर शराब

उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि तीनों तस्करों को शराब की खेप के साथ मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से शराब माफियाओं के नेटवर्क पर शिकंजा कसा है.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन