कटिहार के अमदाबाद में ट्रैक्टर से 13 लीटर विदेशी शराब जब्त: चालक गिरफ्तार, पुलिस ने दो अन्य को भेजा नोटिस

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब एवं पुलिस ग्रिफ्त में ट्रैक्टर चालक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली में छुपाकर ले जाई जा रही 13 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो पुलिस की रेकी और त्वरित कार्रवाई का नतीजा है.

विज्ञापन

कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बाखरगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के समीप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली में छुपाकर ले जाई जा रही 13.125 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. चालक की गिरफ्तारी के बाद शराब तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल स्थानीय धंधेबाजों के नाम भी खुलकर सामने आ गए हैं.

गोविंदपुर के रास्ते आ रहा था ट्रैक्टर, पुलिस ने रेकी कर पकड़ा

अमदाबाद थानाध्यक्ष राजन कुमार ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर के रास्ते ट्रैक्टर पर शराब की खेप लादकर नगर पंचायत क्षेत्र में खपाने की तैयारी की जा रही है.

सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल की एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने इलाके में सघन निगरानी और रेकी शुरू की. गोविंदपुर मार्ग पर पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन आगे मुस्तैद पुलिस टीम ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के पास मुरारी शर्राफ के घर के समीप ट्रैक्टर को चारों तरफ से घेरकर रोक लिया.

ट्रॉली की तलाशी में मिली विदेशी शराब, मोबाइल व ट्रैक्टर जब्त

रोकने के बाद जब पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्रॉली की सघन तलाशी ली, तो उसमें छुपाकर रखी गई 13.125 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब की पूरी खेप और ट्रैक्टर को तुरंत जब्त कर लिया.

साथ ही मौके से ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया. तलाशी के दौरान चालक के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसके कॉल रिकॉर्ड्स की तकनीकी जांच की जा रही है.

मुरारी और मनोज शर्राफ को देनी थी डिलीवरी, थाने नहीं पहुंचे आरोपी

थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए चालक से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि यह शराब मुरारी शर्राफ एवं मनोज शर्राफ को डिलीवरी दी जानी थी.

चालक के इस बयान के आधार पर पुलिस ने मुरारी शर्राफ और मनोज शर्राफ को आधिकारिक नोटिस जारी कर थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया था. नोटिस के माध्यम से उन्हें अपना पक्ष रखने और यह स्पष्ट करने को कहा गया था कि शराब के इस अवैध कारोबार में उनकी क्या भूमिका है. हालांकि, नोटिस तामील होने के बावजूद दोनों व्यक्ति थाने में अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे.

परिवार का पुराना आपराधिक इतिहास, प्राथमिकी दर्ज

थानाध्यक्ष राजन कुमार ने स्पष्ट किया कि नोटिस के बाद भी हाजिर न होने से यह साफ जाहिर होता है कि उक्त दोनों व्यक्ति शराब के इस अवैध धंधे में प्रत्यक्ष रूप से संलिप्त हैं.

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इसी परिवार से ताल्लुक रखने वाला दिलीप शर्राफ नामक व्यक्ति शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस छापेमारी अभियान में एसआई दिवाकर सरकार, एसआई मसूदन कुमार और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन