धनपाड़ा में डिग्री कॉलेज निर्माण की दिशा में बढ़ा कदम, 5.38 एकड़ भूमि का हुआ सीमांकन

Updated:
विज्ञापन
फोटो 6 कैप्शन- निरीक्षण करतमे सीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

फोटो- निरीक्षण करतमे सीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

कटिहार के मनसाही में डिग्री कॉलेज निर्माण की दिशा में अहम कदम बढ़ाया गया है. राजेंद्र उच्च विद्यालय, धनपाड़ा परिसर में 5.38 एकड़ सरकारी भूमि का मापी और सीमांकन कर लिया गया है. इस पहल से स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा.

विज्ञापन

Katihar Education News: मनसाही (कटिहार). प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत अंतर्गत राजेंद्र उच्च विद्यालय, धनपाड़ा परिसर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज भवन निर्माण को लेकर शनिवार को अंचलाधिकारी मो. इस्माइल ने स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सरकारी अमीन द्वारा विद्यालय परिसर की 5 एकड़ 38 डिसमिल भूमि का मापी एवं सीमांकन कर डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए चिन्हित किया गया.

डिग्री कॉलेज के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध

निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी मो. इस्माइल ने विद्यालय के पूरे मैदान का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि राजेंद्र उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की भूमि संबंधी बाधा नहीं होगी.

छात्र-छात्राओं को मिलेगा सीधा लाभ

कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि डिग्री कॉलेज बनने से मनसाही प्रखंड की सातों पंचायतों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. इसके अलावा प्राणपुर प्रखंड के शाहजहां पंचायत, हुडली पंचायत, बरझल्ला पंचायत सहित आसपास के कई गांवों के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

ग्रामीणों ने जतायी खुशी

स्थानीय ग्रामीणों ने डिग्री कॉलेज निर्माण की दिशा में हुई इस पहल का स्वागत किया. उनका कहना है कि क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थान बनने से शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही स्नातक की पढ़ाई का अवसर मिलेगा.

निरीक्षण के दौरान कई लोग रहे मौजूद

Katihar Education News: निरीक्षण के दौरान राजस्व अंचल निरीक्षक महबूब आलम, प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा, राजस्व मुंशी गणेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी, रविशंकर तिवारी, विद्यालय के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन