फलका में शराबी पति को खिलायी हवालात की हवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2018 7:34 AM
विज्ञापन
फलका : फलका थाना क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के बिंदटोली गांव में शराब पीकर एक पति को पत्नी को पीटना काफी महंगा पड़ गया. पति की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने जेठानी की मदद से पुलिस को सूचना देकर शराबी पति को गिरफ्तार करा दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोहथा दक्षिण पंचायत के […]
विज्ञापन
फलका : फलका थाना क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के बिंदटोली गांव में शराब पीकर एक पति को पत्नी को पीटना काफी महंगा पड़ गया. पति की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने जेठानी की मदद से पुलिस को सूचना देकर शराबी पति को गिरफ्तार करा दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोहथा दक्षिण पंचायत के बिंदटोली गांव निवासी जवाहर लाल मंडल का पुत्र पवन कुमार (22) हमेशा की तरह रविवार की शाम शराब के नशे में धुत होकर पत्नी बीतो देवी को बांध कर पीट रहा था.साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था. पत्नी-पति के कारनामे से आजिज होकर बीतो ने चिल्ला चिल्ला कर जेठानी रानी देवी को बुलाया और उसे फलका थाने में सूचना देने को कहा. जेठानी ने अपने देवर की करतूत का सूचना मोबाइल के माध्यम से थाना को दे दी. सूचना पाते ही फलका थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व पीड़ित पत्नी के फर्द ब्यान पर मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. पोठिया ओपी में ब्रेथ एनलाइजर से जांच करने पर उसके शराब पीने की पुष्टि होने पर सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया. इधर साहसी पत्नी के इस कदम की गांव के लोग प्रशंसा कर रहे हैं. मालूम हो की आरोपित युवक की यह दूसरी शादी है. पहली पत्नी इसी वजह से उसे छोड़ कर चली गयी थी.
दो महिला शराब विक्रेता गिरफ्तार
कटिहार. उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने बरारी थाना क्षेत्र के चंदा टोला में छापेमारी कर दो शराब बिक्रेता को गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित महिला कारोबारी के विरूद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार के नेतृत्व में मकलु हांसदा को तीन लीटर चुलाई शराब के साथ तथा बंसती देवी को दो लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










