पहली बारिश में ही शहर की सड़कें बनी झील

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2018 7:45 AM

विज्ञापन

कटिहार : दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने कटिहार शहर की सूरत बिगाड़ दी है. शहर की अधिकांश सड़कों पर जलजमाव से लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. बारिश का पानी शहर के ओवर ब्रिज पर भी जमा हो जाने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई […]

विज्ञापन
कटिहार : दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने कटिहार शहर की सूरत बिगाड़ दी है. शहर की अधिकांश सड़कों पर जलजमाव से लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. बारिश का पानी शहर के ओवर ब्रिज पर भी जमा हो जाने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा, जबकि शहर का सबसे ऊंचा स्थल ओवर ब्रिज ही माना जाता है. इसके बावजूद ओवर ब्रिज सड़क पर बारिश का पानी दो दिनों से जमा हुआ है.
नगर निगम या रेल प्रशासन के द्वारा ओवर ब्रिज की सड़क से जल निकासी करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किये जाने से आम लोगों में रोष देखा जा रहा है. शहर के रामपाड़ा रोड पर जल जमाव हो जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है. इस परिक्षेत्र के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. राम पाड़ा सड़क पिछले एक वर्षों से अधिक समय से जर्जर है. इस पर जलजमाव हो जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है, जबकि यह सड़क इस परिक्षेत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण सड़क मानी जाती है. सड़क के दोनों किनारों में बड़ी आबादी रहती है. छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने आने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
इसी तरह स्टेशन बिल्डिंग जाने वाली सड़क भी झील में तब्दील हो गयी है. अमलाटोला जाने वाली सड़क, पानी टंकी से एमजी रोड जाने वाली सड़क पर दो फीट पानी जमा है. शरीफगंज सड़क पर भी जल जमाव हो जाने के कारण आम लोगों का आवागमन बाधित है. शहर के नयाटोला, तीनगछिया, शिव मंदिर चौक पथ पर सड़क पर जलजमाव हो जाने के कारण आवागमन प्रभावित है. वहीं महात्मा गांधी रोड, तेजा टोला रोड, गोशाला रोड, बैगना रोड सहित अन्य सड़क पर नाले व बारिश का पानी फैल जाने से हालत नारकीय हो गयी है. इसके बावजूद नगर निगम के द्वारा नियमित रूप से सड़क व नालों की सफाई नहीं की जा रही है. इसके कारण आम लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन