आंधी-तूफान से मक्के की फसल बर्बाद, उड़े कई घरों के छप्पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2018 7:43 AM

विज्ञापन

कटिहार : शनिवार देर रात व रविवार की सुबह में आये तेज आंधी-तूफान व बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. इससे फसलों व कच्चे घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. कई जगह टीन का छत तेज हवा में उड़ गया. शहर के बैगना परिक्षेत्र में तेज आंधी आने से लोगों को सबसे अधिक नुकसान […]

विज्ञापन
कटिहार : शनिवार देर रात व रविवार की सुबह में आये तेज आंधी-तूफान व बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. इससे फसलों व कच्चे घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. कई जगह टीन का छत तेज हवा में उड़ गया. शहर के बैगना परिक्षेत्र में तेज आंधी आने से लोगों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है. बैगना परिक्षेत्र में दर्जनों लोगों का टीन युक्त छप्पर उड़ जाने से लोग बेघर हो गये, कई लोगों की चहारदीवारी व झोपड़ीनुमा घर गिर गया है.
आंधी-तूफान के साथ-साथ हुई बारिश से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. खेत में मक्के की फसल को खासकर काफी नुकसान हुआ है. बैगना स्थित मधेपुरा रोड के गरभेली पंचायत के किसान अब्दुल वाहिद की पांच एकड़ में लगी मकई की फसल क्षतिग्रस्त हो गयी. पीड़ित किसान ने बताया कि बैंक से एक लाख रुपये ऋण लेकर पांच एकड़ में मकई की खेती की थी, लेकिन शनिवार की रात में तेज आंधी-तूफान के कारण मकई का पौधा खेत में गिर गया. इसके कारण लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है. किसानों ने कहा कि फसल के नुकसान की सूचना डीएओ व बीएओ को दूरभाष पर देने के बावजूद रविवार की संध्या तक अधिकारियों ने सुध नहीं ली है. किसान को यह चिंता हो रही है कि आखिर बैंक से लिया गया ऋण का रुपया कैसे वापस करेंगे. इसके साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में मक्का के फसल के साथ आम, लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ है. इधर पूर्व जिप अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने जिला प्रशासन से आंधी-तूफान में किसानों को हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कटिहार जिले के अधिकांश किसानों को तूफान से नुकसान हुआ है. नुकसान का आकलन कर पीड़ित किसानों को अविलंब प्रशासन मुआवजा दे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन