हथियारबंद अपराधियों ने पांच घरों में डाला डाका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 5:44 AM
बलरामपुर (कटिहार) : बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरोरा पंचायत के बागडोगरा गांव में सोमवार की रात अपराधियों ने पांच घरों में डकैती की घटना का अंजाम दिया. इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने घंटों तक घर के लोगों को बंधक बनाकर रखा तथा गृहस्वामी के साथ मारपीट की. अपराधियों ने महिलाओं व बच्चों को भी नहीं […]
बलरामपुर (कटिहार) : बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरोरा पंचायत के बागडोगरा गांव में सोमवार की रात अपराधियों ने पांच घरों में डकैती की घटना का अंजाम दिया. इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने घंटों तक घर के लोगों को बंधक बनाकर रखा तथा गृहस्वामी के साथ मारपीट की. अपराधियों ने महिलाओं व बच्चों को भी नहीं बख्शा. महिलाओं को पीटा तथा दुष्कर्म का भी प्रयास किया.
घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक अपराधी को एक महिला ने दबोच लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की तथा पुलिस को सौंप दिया. इस डकैती की घटना में लाखों की नकदी सहित जेवरात की लूटपाट की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी पंकज कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व पीड़ित परिवारों का बयान लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










