बोलेरो ने मां-बेटी को कुचला बेटी की मौत, मां गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 6:54 AM
विज्ञापन
दोनों को रौंदते हुए प्रखंड कार्यालय में घुसी बोलेरो कोढ़ा (कटिहार) : कोढ़ा प्रखंड कार्यालय में चालक की लापरवाही के कारण बोलेराे मां-बेटी को कुचलते हुए कार्यालय के भवन से जा टकरायी. इस दुर्घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद […]
विज्ञापन
दोनों को रौंदते हुए प्रखंड कार्यालय में घुसी बोलेरो
कोढ़ा (कटिहार) : कोढ़ा प्रखंड कार्यालय में चालक की लापरवाही के कारण बोलेराे मां-बेटी को कुचलते हुए कार्यालय के भवन से जा टकरायी. इस दुर्घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया. पूर्णिया में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गयी.
गुरुवार दोपहर बिशनपुर पंचायत के मवैया निवासी विपिन साह की पत्नी रीता देवी (50) व उनकी बेटी सरस्वती कुमारी उर्फ दिव्या (15) अंचल कार्यालय आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान हथवाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया की बोलेरो को चालक श्रवण कुमार स्टार्ट कर रहा था कि उसकी लापरवाही के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर कार्यालय के गेट पर खड़ी रीता देवी व सरस्वती को कुचलते हुए प्रखंड कार्यालय भवन में फंस गयी. वहां पर मौजूद लोगों ने गंभीर अवस्था में बोलेरो के नीचे से मां-बेटी को निकाला और चालक की पिटाई शुरू कर दी.
बोलेरो ने मां-बेटी…
अंचल गार्ड ने चालक को किसी प्रकार लोगों से बचाया. इसके बाद बीडीओ अनित कुमार, उप प्रमुख महेश प्रसाद मेहता आदि के सहयोग से घायल मां बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. मृत लड़की के पिता विपिन साह ने बताया कि मां-बेटी अंचल कार्यालय जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने गयी थीं. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. घटना के बाद पुलिस आरोपित चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गयी. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृत बच्ची के पिता का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










