रेल राज्य मंत्री ने चंपारण हमसफर एक्स को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2018 5:49 AM

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से 11:45 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत हरी झंडी दिखाकर किये. इसके बाद कटिहार रेलवे रेल राज्य मंत्री… स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक से केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई, पूर्वोत्तर सीमांत के रेलवे महाप्रबंधक संजीव राय, डीआरएम चंद्र प्रकाश गुप्ता, सांसद […]

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से 11:45 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत हरी झंडी दिखाकर किये. इसके बाद कटिहार रेलवे

रेल राज्य मंत्री…
स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक से केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई, पूर्वोत्तर सीमांत के रेलवे महाप्रबंधक संजीव राय, डीआरएम चंद्र प्रकाश गुप्ता, सांसद तारिक अनवर, मधेपुरा सांसद पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक तारकिशोर प्रसाद, पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने हरी झंडी दिखा कर हमसफर एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया. इस अवसर पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यकाल में रेल क्षेत्र में बहुत सारा परिवर्तन किया गया है. खास कर रेलवे दोहरीकरण कार्य को तेजी से किया गया है. कई क्षेत्रों में रेलवे का विद्युतीकरण किया गया है.
कई क्षेत्र में रेल को हाइ स्पीड किया गया है. बुलेट ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. कई क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन को विकसित करने किया गया है तथा कई रेलवे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है. केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने कहा कि आज से दस वर्ष पूर्व रेल क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ था. स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक गंदगी फैला रहती थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. खासकर रेल क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों में भी आधुनिक मशीनों से सफाई की जा रही है. इसके कारण आज रेलवे स्टेशन व ट्रेनों सफाई दिख रही है. श्री गोहाई ने कहा कि आज से 10-12 दिन पहले प्रधानमंत्री ने दिल्ली में एक कैबिनेट की बैठक बुला कर समीक्षा की थी. समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री ने रेल को और भी बेहतर बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को हर विषय का विशेष ज्ञान है, जिसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि पहले दस वर्ष पूर्व रेल का प्रोजेक्ट बनता था, तो रेल का प्रोजेक्ट लंबित रह जाता था. आज प्रोजेक्ट बनने के साथ ही उसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है. खासकर एनएफ रेलवे का सर्वांगीण विकास हुआ है. 2020 तक सभी स्टेट और भी आगे बढ़ जायेंगे. खासकर त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम आगे बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास चाहते हैं. रेल क्षेत्र में भी बहुत कुछ परिवर्तन और होनेवाला है. विदेशों के तर्ज पर भारतीय रेल को बनाने के लिए रेलवे विभाग के अधिकारियों की टीम को विदेश भेजा गया है, ताकि वहां की तकनीक का उपयोग यहां भी किया जा सके. मधेपुरा में वर्षों से लंबित रेल इंजन का भी प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया है. इससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन