महिला थाना को अपना भवन तक नहीं, वायरलेस भवन में संचालित हो रहा महिला थाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2018 5:37 AM
कटिहार : राज्य सरकार के निर्देश पर सूबे के सभी जिलों में एक-एक महिला थाने का निर्माण कराया गया है. महिला थाना की स्थापना तथा उसमें नियुक्त पुलिस पदाधिकारी व महिला सिपाहियों के कारण महिलाओं को थाने के बाद होने वाली परेशानियां कुछ कमी हुई हैं. महिला थाने में जाने पर परिसर में एक बिना […]
कटिहार : राज्य सरकार के निर्देश पर सूबे के सभी जिलों में एक-एक महिला थाने का निर्माण कराया गया है. महिला थाना की स्थापना तथा उसमें नियुक्त पुलिस पदाधिकारी व महिला सिपाहियों के कारण महिलाओं को थाने के बाद होने वाली परेशानियां कुछ कमी हुई हैं. महिला थाने में जाने पर परिसर में एक बिना दरवाजे का शौचालय है, जिसमें शर्म नाम का पर्दा टांग दिया गया है. यहां के शौचालय की स्थिति ऐसी कि है कि अगर किसी को शौचालय का प्रयोग करना है
तो वह बाहर खड़ा होकर अंदर कोई है की रट लगाता है. जरा सोचिये कि अगर अंदर महिला है और बाहर से पुरुष पूछ रहा कि अंदर कोई है, तो उस समय महिला क्या स्थिति होगी. यह तो सिर्फ एक महिला ही महसूस कर सकती है. महिला व एससी एसटी थाने के अधिकारी व सिपाही किस प्रकार इस शौचालय का उपयोग करते होंगे यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. अगर शौचालय में कोई रहता है, तो कुछ दूसरा विकल्प तलाशना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










