वैन ने चार लोगों को रौंदा, दो की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2018 1:27 AM

विज्ञापन

कटिहार : कुरसेला थाने के स्टेट हाईवे-65 चांदपुर दियारा गांव के समीप शुक्रवार की रात अनियंत्रित पिकअप वैन ने चार लोगों को कुचल दिया. इसमें दो वृद्धों की मौत इलाज के क्रम में हो गयी तथा दो लोगों का इलाज गंभीर अवस्था में हो रहा है. चांदपुर दियारा गांव के समीप सड़क किनारे सभी व्यक्ति […]

विज्ञापन

कटिहार : कुरसेला थाने के स्टेट हाईवे-65 चांदपुर दियारा गांव के समीप शुक्रवार की रात अनियंत्रित पिकअप वैन ने चार लोगों को कुचल दिया. इसमें दो वृद्धों की मौत इलाज के क्रम में हो गयी तथा दो लोगों का इलाज गंभीर अवस्था में हो रहा है. चांदपुर दियारा गांव के समीप सड़क किनारे सभी व्यक्ति बैठकर आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने अनियंत्रित होकर चारों व्यक्तियों को कुचल दिया. ग्रामीणों ने सभी को कुरसेला पीएससी में भर्ती कराया, जहां 60 वर्षीय रघुनाथ यादव को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गयी. देवनारायण यादव को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. उनकी भी मौत इलाज के दौरान हो गयी. शिवनारायण यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन