नौ वार्ड बनेंगे स्मार्ट, आधुनिक मशीनों से की जायेगी सफाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 6:06 AM
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति वार्ड पार्षद को एक लाख रुपये की अनुशंसा करने का प्रावधान पास किया कटिहार : कटिहार नगर निगम सभागार में वर्ष 2018-19 का बजट पास करने के लिए बुधवार को विशेष बैठक हुई. अध्यक्षता मेयर विजय सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से चार अरब 96 करोड़ […]
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति
वार्ड पार्षद को एक लाख रुपये की अनुशंसा करने का प्रावधान पास किया
कटिहार : कटिहार नगर निगम सभागार में वर्ष 2018-19 का बजट पास करने के लिए बुधवार को विशेष बैठक हुई. अध्यक्षता मेयर विजय सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से चार अरब 96 करोड़ 31 लाख 795 रुपये का बजट पास किया गया. सदन को संबोधित करते हुए मेयर विजय सिंह ने कहा कि बजट प्रारूप को चार श्रेणियों में बांटा गया है. इसमें कुल प्राप्ति पांच अरब 49 करोड़ 35 लाख 745 रुपये की है. कुल व्यय चार अरब 96 करोड़ 41 लाख 7950 का है. यह बजट कुल मिलाकर आठ करोड़ 4949 रुपये लाभ का बजट है. श्री सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट में यात्रियों के लिए शेड का निर्माण कराया जायेगा.
शौचालय एवं यूरिनल का भी निर्माण किया जायेगा. वार्ड पार्षद एवं कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपये का बीमा किए जाने का प्रावधान किया गया है. निगम के नौ वार्डों को स्मार्ट वार्ड बनाया जायेगा. नगर निगम क्षेत्र को जलजमाव से निजात दिलायी जायेगी. शव वाहन की खरीदारी की जायेगी. आधुनिक मशीन से सफाई की जायेगी. शहर के सभी वार्ड में रोशनी की व्यवस्था होगी. वार्ड पार्षद को एक लाख रुपये का अनुशंसा करने का प्रावधान पास किया गया है. शहर में रोड एवं नाला का निर्माण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










