कटिहार : वार्ड सदस्य के बेटे ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2018 5:21 AM

विज्ञापन

मनसाही (कटिहार) : थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मटयारी वार्ड संख्या 13 के वार्ड सदस्य के पुत्र ने मटियारी गांव की ही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. परिजन इसकी शिकायत पंचायत में लेकर पहुंचे, तो इससे आक्रोशित होकर आरोपित युवक के पिता ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें अपनी जुबान बंद […]

विज्ञापन

मनसाही (कटिहार) : थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मटयारी वार्ड संख्या 13 के वार्ड सदस्य के पुत्र ने मटियारी गांव की ही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. परिजन इसकी शिकायत पंचायत में लेकर पहुंचे, तो इससे आक्रोशित होकर आरोपित युवक के पिता ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें अपनी जुबान बंद रखने की धमकी दी.

पीड़िता को जब पंचायत में इंसाफ नहीं मिला, तो वह हिम्मत दिखाते हुए थाने पहुंची व प्राथमिकी दर्ज करायी. पीड़िता के बयान के अनुसार, रविवार की देर शाम उसके घर के सभी सदस्य बगल में ही रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा देखने के लिए गये थे. उसी दाैरान वार्ड सदस्य शोभा देवी का पुत्र अमित कुमार साह उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

लाउडस्पीकर में दब कर रह गयी पीड़िता की आवाज : पीड़िता ने बताया कि घर के पास ही मंदिर है. वहां रामनवमी को लेकर मेले का आयोजन किया गया था. मंदिर में लाउडस्पीकर बज रहा था. वह अमित का विरोध करती रही, लेकिन लाउडस्पीकर बजने से उसकी आवाज उसी में दब कर रह गयी. जब उसके पिता घर पहुंचे, तो देखा कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है. पीड़िता के पिता को आते देख आरोपित उसे धक्का मार कर वहां से फरार हो गया. साथ ही धमकी देते गया कि अगर मामला थाने पहुंचा, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा.
पंचायत में नहीं बनी बात : इसके बाद घटना को लेकर पीड़िता पंचायत व स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी. पर, पंचायत में उसकी बात नहीं बनी. पीड़िता का आरोप है कि आरोपित युवक की मां
कटिहार : वार्ड सदस्य…
वार्ड सदस्य शोभा देवी, व उसके पति हीरा लाल साह सहित अन्य ने पीड़िता व उसके पिता को ही मामला दबाने की बात कहते हुए पीट दिया. तब वह थाने पहुंची. इस बीच पीड़िता व उसके परिजनों को पैसे के बल पर मामले काे रफा-दफा करने का दबाव भी बनाया गया. इस संबंध में मुखिया मुकेश उरांव ने बताया कि उन्हें जब मामले की सूचना मिली, तो उन्होंने पीड़िता को थाने जाने के लिए कहा. मनसाही थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है.
पीड़िता ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
मनसाही के कुरेठा पंचायत के मटयारी वार्ड नंबर 13 की घटना
पंचायत में शिकायत करने पर आरोपित के पिता ने दी धमकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन