प्रावि के बच्चों को अब पुस्तकें खरीदने को मिलेंगे रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2018 5:03 AM
कटिहार : सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चाें को इस बार भी पाठ्यपुस्तक उनके हाथों में विलंब से मिलेगी. राज्य सरकार अब सीधे पाठ्यपुस्तक बच्चों को उपलब्ध कराने के बजाय उनके लिए राशि देने की योजना बनायी है. पाठ्यपुस्तक की राशि बच्चों के बैंक खाते में सीधे भेजी जायेेगी. अभी एक सप्ताह पूर्व ही […]
कटिहार : सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चाें को इस बार भी पाठ्यपुस्तक उनके हाथों में विलंब से मिलेगी. राज्य सरकार अब सीधे पाठ्यपुस्तक बच्चों को उपलब्ध कराने के बजाय उनके लिए राशि देने की योजना बनायी है. पाठ्यपुस्तक की राशि बच्चों के बैंक खाते में सीधे भेजी जायेेगी. अभी एक सप्ताह पूर्व ही राज्य सरकार ने इससे संबंधित फरमान जारी किया है.
राज्य सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार डीइओ व डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान को पाठ्यपुस्तक के बदले कैश ट्रांसफर की तैयारी सुनिश्चित करने की बात कही गयी है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने पत्रांक, 1750, 20 मार्च के माध्यम से डीइओ व डीपीओ को निर्देश दिया है कि कैश ट्रांसफर को लेकर मुकम्मल तैयारी कर अधियाचना शीघ्र भेज दें. उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को शैक्षणिक सत्र 2017-18 समाप्त हो जायेगा. अप्रैल से शैक्षणिक सत्र 2018-19 प्रारंभ होगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद अंतिम सप्ताह में पत्र जारी कर तैयारी करने का निर्देश दिया है. इससे समझा जा सकता है कि नये शैक्षणिक सत्र में भी बच्चों को पाठ्य पुस्तक समय पर नहीं मिलेगी.
शैक्षणिक सत्र 2017-18 में बच्चों को पाठ्यपुस्तक अप्रैल के बजाय जनवरी 2018 में मिली है. अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा सरकारी विद्यालय के बच्चों बगैर पढ़े ही दिये हैं. हालांकि पाठ्य पुस्तक वितरण को लेकर सरकार के पास स्पष्ट नीति का अभाव रहा है. यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों तक से बच्चों को पाठ्य पुस्तकें शैक्षणिक सत्र के 6-7 महीने बाद मिलती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










