22 से 24 मार्च तक जिले में होंगे विविध कार्यक्रम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2018 5:45 AM

विज्ञापन

तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट जिला प्रशासन कटिहार : जिले में 22 से 24 मार्च तक होने वाले बिहार दिवस समारोह की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुट गया है. अब तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. समारोह को लेकर पिछले सप्ताह हुई बैठक की कार्रवाई के आलोक में तैयारी को […]

विज्ञापन
तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट जिला प्रशासन
कटिहार : जिले में 22 से 24 मार्च तक होने वाले बिहार दिवस समारोह की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुट गया है. अब तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. समारोह को लेकर पिछले सप्ताह हुई बैठक की कार्रवाई के आलोक में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र तैयारी की समीक्षा भी कर रहे है. कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न नोडल पदाधिकारियों से अपडेट भी ले रहे हैं. 22 मार्च से पूर्व प्रखंड स्तर के मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है. खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल व फुटबॉल को शामिल करने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को खेलकूद प्रतियोगिता के लिए निर्देशित किया गया है.
खेलकूद प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को शामिल करने निर्देश दिया गया है. यह भी निर्देश दिया गया है कि 22 से 24 मार्च के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा एवं 24 मार्च को बिहार दिवस के समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. दूसरी तरफ 22 मार्च को सवेरे पदयात्रा निकलेगी. यह पदयात्रा शहीद चौक से डीएस कॉलेज तक जायेगी. उसके बाद वृक्षारोपण होगा. उसी दिन 11:00 बजे पूर्वाह्न में मुख्य समारोह का आयोजन राजेंद्र स्टेडियम में होगा. मुख्य समारोह के उद्घाटन के साथ ही विकास मेला का शुभारंभ होगा. स्मारिका का भी विमोचन होगा. शाम में भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. इसके अगले दिन 23 मार्च को 11:00 बजे पूर्वाह्न में फरोग-ए-उर्दू पर सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. जबकि में शाम में मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. बिहार दिवस समारोह का समापन 24 मार्च को होगा. इस दिन 11:00 बजे पूर्वाह्न में पुरस्कार वितरण समारोह होगा. जबकि शाम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा उसी के साथ बिहार दिवस समारोह के समापन की घोषणा की जायेगी. कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों व प्रमुख मार्गों पर होर्डिंग फ्लैक्स लगाने का भी निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन